भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अगर हम अपने दिल को / कुँअर बेचैन" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
छो |
छो |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | + | {{KKGlobal}} | |
− | + | {{KKRachna | |
− | + | |रचनाकार=कुँअर बेचैन | |
+ | }} | ||
− | |||
[[चित्र:Birdi.gif|left|thumb|130px]] | [[चित्र:Birdi.gif|left|thumb|130px]] | ||
पंक्ति 60: | पंक्ति 60: | ||
अगर झुकना नहीं होता तो वो भी सर बना लेते | अगर झुकना नहीं होता तो वो भी सर बना लेते | ||
− | -- यह | + | '''''-- यह रचना [[Dr.Bhawna Kunwar]] द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।<br><br>''''' |
18:42, 17 जनवरी 2008 का अवतरण
चित्र:Birdi.gif
130px
अगर हम अपने दिल को अपना इक चाकर बना लेते
तो अपनी ज़िदंगी को और भी बेहतर बना लेते
ये काग़ज़ पर बनी चिड़िया भले ही उड़ नही पाती
मगर तुम कुछ तो उसके बाज़ुओं में पर बना लेते
अलग रहते हुए भी सबसे इतना दूर क्यों होते
अगर दिल में उठी दीवार में हम दर बना लेते
हमारा दिल जो नाज़ुक फूल था सबने मसल डाला
ज़माना कह रहा है दिल को हम पत्थर बना लेते
हम इतनी करके मेहनत शहर में फुटपाथ पर सोये
ये मेहनत गाँव में करते तो अपना घर बना लेते
'कुँअर' कुछ लोग हैं जो अपने धड़ पर सर नहीं रखते
अगर झुकना नहीं होता तो वो भी सर बना लेते
-- यह रचना Dr.Bhawna Kunwar द्वारा कविता कोश में डाली गयी है।