आज सडकों पर / दुष्यंत कुमार - Kavita Kosh
rilpoint_mw113

आज सडकों पर / दुष्यंत कुमार

योगदान कीजिए!... स्वयंसेवी योगदानकर्ताओं के एक छोटे-से समूह ने कविता कोश को 26,000 से भी अधिक काव्य रचनाओं का विशाल संग्रह बना दिया है। आप नियमित-रूप से इसका लाभ उठाते रहे हैं। आपसे निवेदन है कि अब आप कोश के विकास कार्य में भी हाथ बटाएँ। अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें
चित्र:FaceBook-icon-48.png कविता कोश अब फ़ेसबुक पर भी!
कविता कोश में हो रही गतिविधियों की जानकारी के लिये कोश को अपनी "Friend List" में शामिल करें

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: दुष्यंत कुमार  » आज सडकों पर

आज सड़कों पर लिखे हैं सैकड़ों नारे न देख,
पर अंधेरा देख तू आकाश के तारे न देख।

एक दरिया है यहां पर दूर तक फैला हुआ,
आज अपने बाज़ुओं को देख पतवारें न देख।

अब यकीनन ठोस है धरती हकीकत की तरह,
यह हक़ीक़त देख लेकिन खौफ़ के मारे न देख।

वे सहारे भी नहीं अब जंग लड़नी है तुझे,
कट चुके जो हाथ उन हाथों में तलवारें न देख।

ये धुंधलका है नज़र का तू महज़ मायूस है,
रोजनों को देख दीवारों में दीवारें न देख।

राख कितनी राख है, चारों तरफ बिखरी हुई,
राख में चिनगारियां ही देख अंगारे न देख।