भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
आत्मा का चिर-धन / सुमित्रानंदन पंत
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: सुमित्रानंदन पंत |
क्या मेरी आत्मा का चिर-धन ?
मैं रहता नित उन्मन, उन्मन !
- प्रिय मुझे विश्व यह सचराचर,
- त्रिण, तरु, पशु, पक्षी, नर, सुरवर,
- सुन्दर अनादि शुभ सृष्टि अमर;
निज सुख से ही चिर चंचल-मन,
मैं हुँ परतिपल उन्मन, उन्मन ।
- मैं प्रेमी उच्चाद्रशों का,
- संस्कृति के स्वर्गिक-स्पर्शो का,
- जीवन के हर्ष-विमर्शों का:
लगता अपुर्ण मानव जीवन,
मैं इच्छा से उन्मन, उन्मन !
- जग-जीवन में उल्लास मुझे,
- नव-आशा, नव अभिलाष मुझे,
- ईश्वर पर चिर विश्वास मुझे;
चाहिए विश्व को नवजीवन,
मैं आकुल रे उन्मन, उन्मन ।