भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
आदिम डर / शकुन्त माथुर
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: शकुन्त माथुर | » संग्रह: लहर नहीं टूटेगी |
मेरे हाथ मॆं क़िताब है
और मैं लेट जाती हूँ
पसीने से तर
हर अच्छी चीज़ एक लड़की है
हर लड़की को एक रूमाल के रूप में
मैं पाती हूँ
रूमाल एक क़िताब है
जो किसी भी समय किसी के पास
जा सकती है
मैं क़िताब पढ़ती हूँ
हर वाक्य उसका डाल की तरह
हिल रहा है
ऐर हर शब्द एक सस्ते उपन्यास की तरह
खिंच रहा है
सफ़ेद अंडे-सी
दाँतों में दबी लड़की-
और मैं लेट जाती हूँ
पसीने से तर
आदिम डर !