भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
एक सवेरा साथ रहे / विज्ञान व्रत
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: विज्ञान व्रत |
एक सवेरा साथ रहे
कोई बच्चा साथ रहे
एक भरोसा साथ रहे
कोई घर का साथ रहे
वक़्त बुरा है ऎसे में
कोई अपना साथ रहे
जब ख़ुद को ताबीर करूँ
तेरा सपना साथ रहे
मैं तनहा लौटा आख़िर
कोई कितना साथ रहे!