भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

ओ, आदमी को संज्ञा से / हरीश भादानी

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

ओ, आदमी को संज्ञा से
ज्ञापित शरीरों !
तुम नपुंसक सपनों को जनम दो,
सुखो ईख जैसी आस्थाओं से,
रस खींचने
तुम दाँत पीसो, हड्डियों को चिटखिटाओ
ओ, किसी शमशान के
पहरुए सी ठठरियो !
नम्रताएँ ढाँपने तुम कुंठाएँ बटोरो,
थेगड़े लगे आदर्श ओढो,
बूढे़ घड़ैयो ! तुम नये के नाप पर
कुबड़े घड़ो, घुरे उठाओ,
ओ, उजाले से डरे हुए
अँधेरे पर आसक्त श्रोगो !
अधे बने भटका करो,
अपाहिज जिन्दगी भी जीने के लिए तुम
पौरुषहीन,
कामुकों सरीखे छटपटाओं,
सुनो, इससे तो अच्छा है
कि तुम स्वयं
अपने लिए ही
कब्र खोदा,
गड़ जाओ इसी क्षण
आत्महल्याएँ करो,
करो विश्वास-
हमें तुम्हें विधिवत जलाएँगे
कि कलको
जन्मनेवाली पीढ़ी तुम्हारी ही तरह
बीमार न हो
ताज़ा महकती हवाओं में
तुम्हारे रोग के कोड़े कहीं चिपकें नहीं
और सुर्खियों की पहुँच के सीमान्त तक
तुम्हारा दास कोई रह न पाए;
ओ, ताड़पत्ती पोथियों के पूजको !
लो, पुन्य लूटो,
वक्त रहते ही मरो,
वचन ले लो भले हमसे
तुम अपनी लाश के सम्मान का
ओ, आदमी की संज्ञा से
ज्ञापित शरीरो !

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें