भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
कच्ची उमर की / हरीश भादानी
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: हरीश भादानी |
कच्ची उमर की
अनेकों रंग घोली हुई प्यालियों में
डुबो सांस की कूंचियाँ
अनागत के कैनवास पर
हमने सपने चितारे-
निहोरती साँझ के,
आकाश-गंगा में बहते हुए प्यार के
और रागें छुआती
सरकती रात के रंग भरते हुए
हम निंदिया गये,
और सोये ही रहते बड़ी देर तक-
मगर हेम का गर्भ फोड़
जन्में हुए सूर्य ने
पोर-पोर किरणें चुभाकर जगाया हमें
देखते ही रहे हम-
नीला फैला हुआ कैनवास
धूप सा हो गया,
रंग सारे उड़े
न निहोरती सांझ थी,
न आकाश गंगा का
बहता हुआ प्यार था,
शेष थे
सिर्फ दो-चार हासिये-
जिन्हें जोड़कर हमही अकेले बने-
सांस फूली हुई,
पेट चिपका हुआ,
हाथ ताने हुए,
आंख में सुर्खियाँ-
सिर्फ सुर्खियाँ फैली हुई,
हाँ, हम ही खड़े थे-
हड्डियाँ जोड़ कर
ऊँची बहुत ऊँची
उठाई गई दीवार जैसे !