कब तक मलूँ जबीं से / मजरूह सुल्तानपुरी - Kavita Kosh
rilpoint_mw113
मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: मजरूह सुल्तानपुरी  » कब तक मलूँ जबीं से

कब तक मलूँ जबीं से उस संग-ए-दर को मैं
ऐ बेकसी संभाल, उठाता हूँ सर को मैं

किस किस को हाय, तेरे तग़ाफ़ुल का दूँ जवाब
अक्सर तो रह गया हूँ, झुका कर नज़र को मैं

अल्लाह रे वो आलम-ए-रुख्सत कि देर तक
तकता रहा हूँ यूँ ही तेरी रेहगुज़र को मैं

ये शौक़-ए-कामयाब, ये तुम, ये फ़िज़ा, ये रात
कह दो तो आज रोक दूँ बढ़कर सहर को मैं