भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

करत कान्ह ब्रज-घरनि अचगरी / सूरदास

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

राग-कान्हरौ


करत कान्ह ब्रज-घरनि अचगरी ।
खीजति महरि कान्ह सौं, पुनि-पुनि उरहन लै आवति हैं सगरी ॥
बड़े बाप के पूत कहावत, हम वै बास बसत इक बगरी ।
नंदहु तैं ये बड़े कहैहैं, फेरि बसैहैं यह ब्रज-नगरी ॥
जननी कैं खीझत हरि रोए, झूठहि मोहि लगावति धगरी ।
सूर स्याम-मुख पोंछि जसोदा, कहति सबै जुवती हैं लँगरी ॥

भावार्थ :-- कन्हाई व्रज के घरों में ऊधम करते हैं, इससे व्रजरानी कृष्णचन्द्र पर खीझ रही है - `ये सभी बार-बार उलाहना लेकर आती हैं, तुम बड़े (सम्मानित)पिता के पुत्र कहलाते हो, हम और वे गोपियाँ एक स्थान में ही निवास करती हैं (उनसे रोज-रोज कहाँ तक झगड़ा किया जा सकता है)। इधर ये (मेरे सुपुत्र) ऐसे हो गये हैं मानो व्रजराज नन्द जी से भी बड़े कहलायेंगे और ( सबको उजाड़कर) व्रज की नगरी ये फिर से बसायेंगे ।' माता के डाँटने पर श्यामसुन्दर रो पड़े (और बोले-) `ये कुलक्षणियाँ मुझे झूठा ही दोष लगाती हैं ।' सूरदास जी कहते हैं कि यशोदा जी ने श्याम का मुख पोंछा (और पुचकारकर) कहने लगीं - (लाल) रो मत । `ये सब युवती गोपियाँ हैं ही झगड़ालू ।'

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें