भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

कोहली स्टूडियो / बोधिसत्व

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

भाई बहुत सुन्दर नहीं था
पर चाहता था दिखना सुन्दर
शादी के लिए भेजनी थी फोटो
उसे सुन्दर बनाया
कोहली स्टूडियो ने
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो से ।

कुछ दिनों बाद
भाई के लिए आई एक
सुन्दर फ़ोटो देखने के लिए,
जिसे सबने सराहा देर तक ।

शादी तय हुई भाई की
उसी फ़ोटो वाली सुन्दर लड़की से ।

भाई की असुन्दरता पकड़ी गई
फेरे पड़ने के बाद,
भाभी भी बस थी ठीक-ठाक
नाक की जगह ही थी नाक ।

कोहबर में दोनों ने एक-दूसरे को फ़ोटो से
कम सुन्दर पाया
दोनों को बहुत सुन्दर दिखना था
दोनों ने कोहली स्टूडियो से
फ़ोटो खिंचवाया
दोनों को कोहली स्टूडियो ने
सुन्दर दिखाया
ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो से ।

आज सब कुछ रंगीन है
फिर भी भाभी के कमरे में
टँगी है वही शादी के बाद
कोहली स्टूडियो से खिंचवाई
ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो ।

कोहली ने न जाने कितनों को
सुन्दर बनाया है
न जाने कितनों को बसाया है
अपने ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो से ।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें