भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
कौआ / रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’ |
कौआ बहुत सयाना होता ।
कर्कश इसका गाना होता ।।
पेड़ों की डाली पर रहता ।
सर्दी, गर्मी, वर्षा सहता ।।
कीड़े और मकोड़े खाता ।
सूखी रोटी भी खा जाता ।।
सड़े माँस पर यह ललचाता ।
काँव-काँव स्वर में चिल्लाता ।।
साफ़ सफ़ाई करता बेहतर ।
काला-कौआ होता मेहतर ।।