क्या कहूँ अपने चमन से मैं जुदा क्योंकर हुआ / इक़बाल

कविता कोश, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

योगदान कीजिए!... स्वयंसेवी योगदानकर्ताओं के एक छोटे-से समूह ने कविता कोश को 24,000 से भी अधिक काव्य रचनाओं का विशाल संग्रह बना दिया है। आप नियमित-रूप से इसका लाभ उठाते रहे हैं। आपसे निवेदन है कि अब आप कोश के विकास कार्य में भी हाथ बटाएँ। अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें
चित्र:FaceBook-icon-48.png कविता कोश अब फ़ेसबुक पर भी!
कविता कोश में हो रही गतिविधियों की जानकारी के लिये कोश को अपनी "Friend List" में शामिल करें

  रचनाकार: इक़बाल  


क्या कहूँ अपने चमन से मैं जुदा क्योंकर हुआ
और असीरे-हल्क़ा-ए-दामे-हवा[१] क्योंकर हुआ

जाए हैरत है बुरा सारे ज़माने का हूँ मैं
मुझको यह ख़िल्लत[२] शराफ़त का अता [३]क्योंकर हुआ
  
कुछ दिखाने देखने का था तक़ाज़ा तूर पर
क्या ख़बर है तुझको ऐ दिल फ़ैसला क्योंकर हुआ

देखने वाले यहाँ भी देख लेते हैं तुझे
फिर ये वादा हश्र का सब्र-आज़मा[४] क्योंकर हुआ

तूने देखा है कभी ऐ दीदा-ए-इबरत[५] कि गुल
हो के पैदा ख़ाक से रगीं-क़बा[६] क्योंकर हुआ

मौत का नुस्ख़ा अभी बाक़ी है ऐ दर्दे-फ़िराक़[७]
चारागर दीवाना है मैं लादवा [८]क्योंकर हुआ

पुरसशे-आमाल [९]से मक़सद था रुस्वाई मेरी
वर्ना ज़ाहिर था सभी कुछ क्या हुआ क्योंकर हुआ

मेरे मिटने का तमाशा देखने की चीज़ थी
क्या बताऊँ मेरा उनका सामना क्योंकर हुआ

शब्दार्थ:





वैयक्तिक औज़ार