भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
चंदा मामा / श्याम सुन्दर अग्रवाल
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: श्याम सुन्दर अग्रवाल |
चंदा मामा बड़ा ही प्यारा,
दोस्त वह गुड़िया का न्यारा।
घर -पर जा पहुँचे जब सूरज,
दूर करे थोड़ा अँधियारा ।
छत पर जाकर गुड़िया रानी,
रोज़ रात बतियाती है ।
चमक रहे चंदा मामा को,
बातें बहुत सुनाती है ।
जब पूनो के बाद चाँद को
रोज़-रोज़ यूँ घटते देखा ।
गुड़िया के चेहरे पर आई
फिर चिन्ता की इक रेखा ।
क्या बात है मित्र बतलाओ
क्यों तुम दुबले होते जाते ।
दूध नहीं पीते हो या फिर,
भोजन नहीं चबा कर खाते।
मोटे-ताजे अच्छे लगते,
मुझको तुम गोल-मटोल।
दो बार तुम्हें दूध पिलाए,
मम्मी जी से देना बोल ।