चमने-ख़ार-ख़ार है दुनिया / इक़बाल |
|
|
चमने-ख़ार-ख़ार है दुनिया
ख़ूने-सद नौबहार है दुनिया
जान लेती है जुस्तजू [1] इसकी
दौलते-ज़ेरे-मार [2]है दुनिया
ज़िन्दगी नाम रख दिया किसने
मौत का इंतज़ार है दुनिया
ख़ून रोता है शौक़ मंज़िल का
रहज़ने-रहगुज़ार [3] है दुनिया
शब्दार्थ:

