भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
छिन्दवाड़ा-5 / अनिल करमेले
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: अनिल करमेले |
कोल फील्ड, रेमण्ड्स, हिन्दुस्तान लीवर जैसे बड़े ही नहीं
गोंडवाना के इस जनपद की फसलों पर पलते पचासों उपक्रम
इस जनपद के बाशिंदों को
खलासी और लोडर के अलावा कहाँ कुछ बना पाए ?
मसें भीगते ही लड़के
शामिल होते रहे बेरोज़गारों की भीड़ में
तंबाकू चबाते कभी इस ब्रिगेड
कभी उस ब्रिगेड के हाथों में खेलते
पहुँचाते रहे अपना इस्तेमाल करने वालों को सदनों में