भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
ढपलू जी रोए आँ... ऊँ ! / रमेश तैलंग
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: रमेश तैलंग | » संग्रह: इक्यावन बालगीत |
ढपलू जी स्कूल गए,
बस्ता घर पर भूल गए;
मैडम ने आकर डाँटा,
मारा हल्का-सा चाँटा;
ढपलू जी रोए आँ...ऊँ !
मैं ’ईछकूल’ नहीं जाऊँ ।
ढपलू जीब ैठे खाने,
कच्ची मक्की के दाने;
खा कर पेट लगा दुखने,
चेहरा खिला लगा बुझने;
ढपलू जी रोए आँ...ऊँ !
मैं ये भुत्ता न खाऊँ ।
ढपलू जी ने ढम-ढम कर,
ताल बजाया ढोलक पर;
मम्मी आई, खींचे कान,
बोलीं- ’शोर न कर शैतान !’
ढपलू जी रोए आँ... ऊँ- !
मैं इछ धोलक पल गाऊँ ।