नाम उसी का नाम सवेरे शाम लिखा / बशीर बद्र - Kavita Kosh

नाम उसी का नाम सवेरे शाम लिखा / बशीर बद्र

कविता कोश, एक मुक्त ज्ञानकोष से

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

योगदान कीजिए!... स्वयंसेवी योगदानकर्ताओं के एक छोटे-से समूह ने कविता कोश को 24,000 से भी अधिक काव्य रचनाओं का विशाल संग्रह बना दिया है। आप नियमित-रूप से इसका लाभ उठाते रहे हैं। आपसे निवेदन है कि अब आप कोश के विकास कार्य में भी हाथ बटाएँ। अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें
चित्र:FaceBook-icon-48.png कविता कोश अब फ़ेसबुक पर भी!
कविता कोश में हो रही गतिविधियों की जानकारी के लिये कोश को अपनी "Friend List" में शामिल करें

  रचनाकार: बशीर बद्र  
   संग्रह —

आस / बशीर बद्र

नाम उसी का नाम सवेरे शाम लिखा
शे’र लिखा या ख़त उसको गुमनाम लिखा

उस दिन पहला फूल लिखा जब पतझड़ ने
पत्ती-पत्ती जोड़ के तेरा नाम लिखा

उस बच्चे की कापी अक्सर पढ़ता हूँ
सूरज के माथे पर जिसने शाम लिखा

कैसे दोनों वक़्त गले मिलते हैं रोज़
ये मंज़र मैंने दुश्मन के नाम लिखा

सात ज़मीनें, एक सितारा नया नया
सदियों बाद ग़ज़ल ने कोई नाम लिखा

’मीर’, ’कबीर’, ’बशीर’ इसी मक़तब के हैं
आ दिल के मक़तब में अपना नाम लिखा

(मई १९९८)





वैयक्तिक औज़ार