भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

नाले पर / बसन्तजीत सिंह हरचंद

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

साफ़ - सुथरी सभ्यता की गन्दगी
अध- मैले लोगों की ज़िन्दगी
ढोता हुआ
नगर में से होता हुआ
बह रहा गन्दगी की
ज़िन्दगी का नाला

उठ रही है नाक में चुभती हुई बदबू ,
नहीं कोई ढांपता पर नाक
नहीं कोई थूकता "आ थू"

गंदे इस नाले पर
अध - टूटा ,अध - खड़ा मकान खड़ा है
जिसके भीतर इक पीला - सा मुखड़ा है ;
जिसकी आँखों में स्थिर आंसू की लहरी ,
जिसकी छाती में मरुस्थल की दोपहरी ;
जिसके आन्तर की राहों पर
दु;खों के आने और जाने से
चिन्ह बने घावों के
पावों के ;
जिसका अति दु;सह दुखड़ा ,
कियोंकि मरता सुकुमार कलेजे का टुकडा
--- नवजात लाल ---
है नोच रहा दारिद्र्य - काल
बन भूख

देख पाते यह कैसे नयन ?'
तभी तो छलकीं पलकें बन्द,
झाँक रहे दो सिकुड़े उरोज - सरोज
बन्धनहीन - स्वछन्द ;
अध - फटे ,पुराने ,मैले कुर्ते से
जिनमें न है मकरन्द;
पर हैं अधीर,

सहसा अब
उस हल्दी- से पीले - पीले चहरे की ,
आँखों में आंसू की धारा घहराई
पलकों के तट को तोड़ - तोड़ बह आई;
शिशु के नन्हें अधरों पर
लघु बूँद - बूँद गिरती है
जल रहे पेट की आग बुझाने को शायद

गंदे इस नाले की
गन्दी इस बस्ती में ,
बेकार , भूख के भाव , जवानी बिकती
पिचकी गालों वाले काले चेहरों में
उपन्यास , कविता अथवा
साकार बोलती हुई कहानी दिखती

( अग्निजा ,१९७८)

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें