भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

निर्मल स्मरण / योगेंद्र कृष्णा

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज


तुम्हारे अंतस से नि:सृत
तुम्हारी दुनिया लौट जाती है
हर बार तुम्हारे ही भीतर

हमें पता है
तुमने ही नहीं
तुम्हारे किरदारों ने भी
तुम्हें रचा है
और अपने किरदारों की ही दुनिया में
अंतत: रचने-बसने के लिए
चुन लिया तुमने
किराए का साझा एक घर

अंतिम अरण्य तुम्हारा अपना चुनाव था
मृत्यु में जीवन और जीवन में मृत्यु को
अपनी देह से दूर छिटक कर
देखने परखने का.....
अपनी दुनिया के बीहड़ में
होने और न होने के बीच
संपूर्णता में घटित होने का....

और जहाँ तुमने
आखिर राख हो चुकी देह से
चुन लीं अपनी ही अस्थियाँ
पहाड़ और निर्जन एक नदी
जिसमें अवाक् हम देख सकें
दूर गगन से
फूल की तरह झरती
कोमल आकांक्षाओं-आस्थाओं की
तुम्हारी अंतिम सुरक्षित पोटली

हम तो हम
प्राग के पतझड़ों
दिल्ली की गर्मियों की उदास लंबी दोपहरों
को भी इंतज़ार रहेगा तुम्हारा
क्योंकि हर बार वे उतरती रहीं
तुम्हारी दुनिया में ठीक तुम्हारी ही तरह.....

पहाड़ चीड़ और चांदनी
संवेदना और स्मृतियों से धुल-छन कर आतीं
गहन उदासियाँ, एकाकीपन
और एक चिथड़ा सुख की तलाश में
काँपते-थरथराते दुख से दीप्त चेहरे
तुम्हारे भी जीवन का ठौर बताते हैं

तुम छुपते रहे अपने शब्दों में
मगर हमने खंड-खंड संपूर्ण
पा लिया तुम्हें
दो शब्दों के बीच
तुम्हारी खामोशियों में

तुम अपनी दुनिया में
जहाँ कहीं भी थे
अज्ञेय कहां थे......


पुण्य तिथि : 25 अक्तूबर

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें