भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
नींद आ जाती बुरा होता / हरीश भादानी
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: हरीश भादानी |
नींद आ जाती बुरा होता
रात में
दिन के मुखौटे उतरते हैं,
गूंगे अँधेरे की गवाही में
बहुत से खूबसूरत तन
बेहया मन खोलते हैं
जोड़ते तलपट किए व्यापार का,
यह सभी कुछ
अनपढ़ा रहता बुरा होता !
सुविधा से काटी हुई
एक मोटी छाँह पहने,
निपटाओंगे
दुलराते सहजा, अबोधा धूप को,
झरोखो से
मंचों से अक्षर पढ़ाते
इस तरह के लोग
अनदिखे रहते बुरा होता !
घास के आकाश नीचे
चूल्हों के मुहानों से
नमकीन गंगाएँ निकलती हैं हमेशा
पेट की नन्हीं मटकियों पर
पैबन्द वाले टाट से मनाई घाटियों में
गूँजते हैं रोटियों के गीत
ये गूँजें अनसुनी रहती बुरा होता !