न था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होता / ग़ालिब - Kavita Kosh
rilpoint_mw113

न था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होता / ग़ालिब

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ग़ालिब  » संग्रह: दीवाने-ग़ालिब
»  न था कुछ तो ख़ुदा था कुछ न होता तो ख़ुदा होता

न था कुछ तो ख़ुदा था, कुछ न होता तो ख़ुदा होता
डुबोया मुझको होने ने, न होता मैं तो क्या होता!

हुआ जब ग़म से यूँ बेहिस[1], तो ग़म क्या सर के कटने का ?
न होता गर जुदा तन से, तो ज़ानू[2] पर धरा होता

हुई मुद्दत के 'ग़ालिब' मर गया, पर याद आता है
वो हर इक बात पर कहना, कि यूं होता तो क्या होता?

शब्दार्थ:

  1. हैरान
  2. घुटनों