पतझड़ की शाम / हरिवंशराय बच्चन - Kavita Kosh
rilpoint_mw113

पतझड़ की शाम / हरिवंशराय बच्चन

योगदान कीजिए!... स्वयंसेवी योगदानकर्ताओं के एक छोटे-से समूह ने कविता कोश को 26,000 से भी अधिक काव्य रचनाओं का विशाल संग्रह बना दिया है। आप नियमित-रूप से इसका लाभ उठाते रहे हैं। आपसे निवेदन है कि अब आप कोश के विकास कार्य में भी हाथ बटाएँ। अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें
चित्र:FaceBook-icon-48.png कविता कोश अब फ़ेसबुक पर भी!
कविता कोश में हो रही गतिविधियों की जानकारी के लिये कोश को अपनी "Friend List" में शामिल करें

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: हरिवंशराय बच्चन  » पतझड़ की शाम

है यह पतझड़ की शाम, सखे !


नीलम-से पल्लव टूट ग‌ए,
मरकत-से साथी छूट ग‌ए,
अटके फिर भी दो पीत पात
जीवन-डाली को थाम, सखे !
है यह पतझड़ की शाम, सखे !


लुक-छिप करके गानेवाली,
मानव से शरमानेवाली
कू-कू कर कोयल माँग रही
नूतन घूँघट अविराम, सखे !
है यह पतझड़ की शाम, सखे !


नंगी डालों पर नीड़ सघन,
नीड़ों में है कुछ-कुछ कंपन,
मत देख, नज़र लग जा‌एगी;
यह चिड़ियों के सुखधाम, सखे !
है यह पतझड़ की शाम, सखे !