भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
परिन्दे / रमेश कौशिक
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: रमेश कौशिक | » संग्रह: कहाँ हैं वे शब्द |
ऊँचे-ऊँचे
उड़ते रहना नीलगगन में
देख परिन्दे!
जब तक ऊँचाई पर होगे
पूर्ण सुरक्षित बने रहोगे
सब आकाश तुम्हारा होगा
जो चाहोगे सो गाओगे
जब भी धरती पर आओगे
तुम्हे मिलेंगे सौ-सौ फन्दे |
कौन जानता किस फन्दे में
फँस जाएँगे पंख तुम्हारे
कनक कणों के चुग लेने पर
मर जाएँगे गीत बिचारे
कदम-कदम पर जाल बिछाए
बैठे हैं खूँख्वार दरिंदे|