भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
पान का गीत / दिनेश कुमार शुक्ल
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: दिनेश कुमार शुक्ल |
छप्पर-छानी सजी हुई है
परवल पान रतालू की बारी में भीगी
वर्षा ऋतु की गमक अभी तक बसी हुई है
चैत गया बैसाख आ गया
महुआ चूनेलगा
लपट लू की झुलसाने लगी
तवे-सी तपती धरती लेकिन फिर भी
पनवारी की बारी में
हरियाली की ऎसी रंगत है ऎसी धज है...
जैसे कोई नया-नवेला
बप्पा से आँखें बरका कर
पान दबा कर चोरी-चोरी
पनवारी के दर्पन में
अपनी मुखशोभा देख रहा हो
और भीगती हुई रेख का दर्प
दीप्त कर दे दर्पन को!
हरियाली के भीतर-भीतर उठती गिरती
एक लहर उससे भी गहरी हरियाली की!