भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
बीमार कमीज़ / निशान्त
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: निशान्त |
जिस बच्चे ने
भेजी है छुट्टी के लिए अर्ज़ी
बीमार नहीं है वह
बताया है उसके साथी ने
बीमार है उसकी कमीज़
जिसे उसके छोटे भाई ने
सुबह-सुबह ही
भिगो दिया था