भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
|
|
|
मृत्यु-दर्शन / महेन्द्र भटनागर
Kavita Kosh से
Pratishtha (वार्ता | योगदान)ने किया हुवा 01:43, 6 अप्रैल 2011का अवतरण
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: महेन्द्र भटनागर | » संग्रह: मृत्यु-बोध |
मृत्यु:
सुनिश्चित है जब;
व्यर्थ इस क़दर
क्यों होते हो
आशंकित,
आतंकित !
मृत्यु से अरे कह दो —
‘जब चाहे आना; आये।’
इस समयावधि तो
आओ,
मिल कर नाचें-गाएँ !
नाना वाद्य बजाएँ !
तोड़ें मौन;
मृत्यु की चिन्ता
करता है कौन ?