भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

मोनिका / मधुप मोहता

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज


इंद्रधनुष
किसी पीले पड़े सूरज का
भ्रम भर है,
यदि हमारी आंखें देख पातीं
तो हर सच अपने असली
रंग में नज़र आता।

सपना
एक सच है
जो बीत जाने के,
बाद जिया जाता है।
अगर हम जागते रहते तो
तो हर ख़्वाहिश, अपने ज़ाहिर होने भर से,
पूरी हो जाती।

संगीत टूटी-फूटी ख़ामोशी के
टुकड़े हैं
अगर हम सुन सकते
तो हर ख़ामोशी
हमारी धड़कन की धुन पर
गुनगुनाती।

फूल,
एक याद है,
ख़ुशबुओं के बेफ्रिक
होकर नाचने की,
अगर हम याद भर करते
तो हर ख़ुशबु
हमें अपनीे बेचैन बांहों में
समेट लेती।

दिया,
एक इशारा भर है
रोशनी का,
जो हमें परछाइयों
में बांधती है।
अगर हम खोलते आंखें,
तो हर किरण,
हमें मख़मली अंधेरों की बांहों में
लुभा लेती।
कविताएं
वायदा भर हैं
दर्द का
अगर हम पढ़ सकते
तो हर अक्षर लिखता
आंसुओं की इबारत।

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें