भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट योगदानकर्ता कविता कोश टीम

वह, कविताएँ और मैं / अमरजीत कौंके

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

प्यार करते करते
अचानक वह रूठ जाती
रूठ कर कहती
फिर आए हो वैसे के वैसे
मेरे लिये नई
कविताएँ क्यों नहीं लेकर आए

मैं कहता
कहाँ से लाऊँ मैं कविताएँ
कुछ लिखने के लिए तो दे
दे मेरी कविता के लिये हादसा
या प्यार दे

वह कहती -
मेरे पास क्या है
कवि हो तुम
तुम्हारे पास हैं शब्द सारे

मैं कहता -
क्या नहीं तुम्हारे पास
ब्रह्माण्ड है पूरा तुम्हारे भीतर

और वह ब्रह्माण्ड बन जाती
मैं उसके भीतर उतरता
पर्वतों की चोटियों पर खेलता
लहरों से अठखेलियाँ करता
उसके सीने में उड़ते
परिन्दों के साथ उड़ान भरता

उसके भीतर
कितनी ही धराएँ
कितने ग्रह-नक्षत्र
कितने सूर्य जुगनुओं की भाँति
जलते बुझते

मैं सूरजों को घोड़ा बना कर
अनंत दिशाओं में
उन्हें तेज़ दौड़ाता
आँधी बन कर उसके भीतर शोर करता
तूफ़ान बन कर उमड़ता
पूरे का पूरा ब्रह्माण्ड होती थी वह
उस पल

मैं उसके पास से लौटता
तो कितनी कविताएँ
इठलाती, बल खाती,
मेरे साथ साथ
चलतीं ।


मूल पंजाबी से हिंदी में रूपांतर : स्वयं कवि द्वारा

वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» हिन्दी में अनुवाद

» विभाग

» भाषाएँ और भी

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें