भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
विदेशिनी-1 / कुमार अनुपम
Kavita Kosh से
| मुखपृष्ठ » | रचनाकारों की सूची » | रचनाकार: कुमार अनुपम |
'विदेशिनी' रवीन्द्र नाथ टैगोर की रचना है। अनुपम ने उसी पृष्ठभूमि को लेकर आधुनिक समय की कविता रची है। एक ऐसी लम्बी कविता जो न केवल प्रेम के कुछ अनुपम और सघन दृश्य खींचती है, बल्कि उसके कहीं आगे जाकर हमारे समय की विसंगतियों को प्रश्नांकित करती है।
विदेशिनी
'आमी चीन्ही गो चीन्ही तुमारे
ओहो विदेशिनी'
—रवीन्द्रनाथ टैगोर
तुम बोलती हो
तो एक भाषा बोलती है
और जब
तुम बोलती हो
मेरी भाषा में
एक नई भाषा का जन्म होता है ।