हे मेरी तुम !.. / केदारनाथ अग्रवाल |
|
|
हे मेरी तुम !
बिना तुम्हारे--
जलता तो है
दीपक मेरा
लेकिन ऎसे
जैसे आँसू
की यमुना पर
छोटा-सा
खद्योत
टिमकता,
क्षण में जलता
क्षण में बुझता ।
|
| ||
हे मेरी तुम ! बिना तुम्हारे-- जलता तो है दीपक मेरा लेकिन ऎसे जैसे आँसू की यमुना पर छोटा-सा खद्योत टिमकता, क्षण में जलता क्षण में बुझता । |