भारतीय साहित्य के विशालतम ऑनलाइन संग्रहालय से कुछ आंकड़े (...और गिनती जारी है!)
कविता कोश: 57000+ कुल पन्नें; 2,000+ रचनाकार; 25,000+ कविताएँ; 10,000+ ग़ज़लें; 3,000+ गीत/नवगीत; 1,500+ नज़्में | 125,000+ आगंतुक/माह; 20,000,00+ रचना-पठन/माह
गद्य कोश: 7,000+ कुल पन्नें; 500+ रचनाकार; 1,500+ कहानियाँ; 600+ लघुकथाएँ; 100+ उपन्यास; 600+ आलेख; 300+ निबंध; | 20,000+ आगंतुक/माह; 1,000,00+ रचना-पठन/माह
© कॉपीराइट     योगदानकर्ता     कविता कोश टीम

91 से 100 तक / तुलसीदास / पृष्ठ 1

Kavita Kosh से
यहां जाएं: भ्रमण, खोज

 << पिछला पृष्ठ     पृष्ठ सारणी      अगला पृष्ठ >>



पद संख्या 91 तथा 92

(91)

नचत ही निसि-दिवस मर्यो।

तब ही ते न भयो हरि थिर जबतें जिव नाम धर्यो।।

बहु बासना बिबिध कुचुकि भूषन लोभादि भर्यो।

चय अरू अचर गगन जल थल मे, कौन न स्वाँग कर्यो।

देव-दनुज, मुनि,नाग, मनुज नहिं जाँचत कोउ हर्यो।।

थके नयन, पद, पानि, सुमति, बल, संग सकल बिछुर्यो।

अब रघुनाथ सरन आयो, भव-भय बिकल डर्यो।।


जेहि गुनतें बस होहु रीझि करि, सो मोहि सब बिसर्यो।
 
तुलसिदास निज भवन-द्वार प्रभु दीजै रहन पर्यो।।



    (92)

माधवजू, मोसम मंद न कोऊ।
जद्यपि मीन पतंग हीनमति, मोहिं नहिं पूजैं ओऊ।1।

रूचिर रूप आहार-बस्य उन्ह, पावक लोह न जान्यो।
देखत बिपति बिषय न तजत हौं , ताते अधिक अयान्यो।2।

महामोह-सरिता अपार महँ,संतत फिरत बह्यो।
श्री हरि चरन कमल नौका तजि, फिरि फिरि फेन गह्यो।3।

अस्थि पुरातन छुधित स्वान अति ज्यौं भरि मुख पकरै।
निज तालूगत रूधिर पान करि, मन संतोष धरै।4।

परम कठिन भव-व्याल- ग्रसित हौं त्रसित भयो अति भारी।
 चाहत अभय भेक सरनागत, खगपति-नाथ बिसारी।5।

जलचल-बृंद जाल-अंतरगत होत सिमिटि इक पासा।
एकहि एक खात लालच-बस, नहिं देखत निज नासा।6।

मेरे अघ सारद अनेेक जुग, गनत पार नहिं पावै।
तुलसिदास पतित-पावन प्रभु यह भरोस जिय आवै।7।



वैयक्तिक औज़ार
» रचनाकारों की सूची

गद्य कोश

» विभाग

» अन्य भाषाओं से

» महत्त्वपूर्ण संदेश
  • फ़िलहाल नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं। कृपया अपनी रचनाएँ कोश में जोड़ने के लिए अभी आवेदन न करें। आगे की सूचना इसी जगह प्रकाशित की जाएगी।
  • कविता कोश से संबंधित हर जानकारी पाने के लिए पढ़ें: कविता कोश: हिन्दी काव्य में जुड़ता एक नया आयाम

» प्रादेशिक कविता कोश

» अन्य महत्त्वपूर्ण पन्नें

» अन्य पन्नें